लाल जोड़े में सजी बहना..!!

क्या अजीब है यह वक़्त, जिसमे जा रही वो घर अपने
दिल खुश बहुत हुए जा रहा, पुरे हुए जो देखे सपने
लाल जोड़े में सजी बेहना, संजोग सुन्दर बांधे रब्ब ने
पलकों पर सवारी करती, अब हो चली डोली पे सवार
आंसू ख़ुशी के आँखों से, संग दुवाएं लाखों दी है सब ने
लाल जोड़े में सजी बहना, संजोग सुन्दर बांधे रब्ब ने !!

आनंद की डोर से पिरोया हर पल, नन्हे कदमो से तू चल
आती मेरी ओर प्यारी सी मूरत …..
रोकते अश्क़ भी बह निकले, और वक़्त हाथ से जाए फिसले
चाँद से भी सुन्दर लगे बहन तेरी सूरत…..
तुझे हँसता देख जो ख़ुशी मिले, निराली सारे जग से
लाल जोड़े में सजी बहना, संजोग सुन्दर बांधे रब्ब ने !!

हर घड़ी लम्हा अब याद आ रहा , तेरा रूठ-मनाना सब सता रहा
मनमोह अठखेलियां और भाव निराले भी….
एक बहता आंसू तेरी आँख का, धधका जाता था दिल आग सा
तेरे जाने पे आँगन शक्ल अखत्यारे वीराने सी….
दुआ दम दम पर, चमके तू बढ़कर हर एक नग से
लाल जोड़े में सजी बहना , संजोग सुन्दर बांधे रब्ब ने !!

नन्हीं सी छाँव मेरे घर की, हर गम को मिटाती थी तेरी हसी
और देख तुझे थकान भी हट जाती….
रोब इतना हक़ से जताती, जैसे घर की यही बड़ी
नाराज़ होने पे हाथों से रोटी खिलाती…..
मुस्कराहट कभी ओझल हो ना तेरे लब से
लाल जोड़े में सजी बहना , संजोग सुन्दर बांधे रब्ब ने !!

कैसे भूल जाऊं समय वो वाला, गलती पर कसूर खुद पे लेती सारा
कमियां तक छुपा लेती थी
देर रात आने से आँख दिखाना, डांट लगानी फिर कह कर आवारा
दबे पाँव से खाना दे जाती थी
चाहे कितना नखरे करता, खुश फिर होता रग रग से
लाल जोड़े में सजी बहना , संजोग सुन्दर बांधे रब्ब ने !!

छोटी सी परी हमारे दिल की, देखो आज कितनी बड़ी हो गई
सज-धज कर ससुराल चली…..
हज़ारो ख़्वाब संजो कर नज़रो में और बैठ पलकों की गली
बसाने अपना संसार चली….
चारों तरफ़ फूल बरसते साथ ख़ुशी के नाद बज रहे
लाल जोड़े में सजी बहना , संजोग सुन्दर बांधे रब्ब ने !!

आनंद सुख शांति समृद्धि से भरा तेरा आने वाला हर पल हो
सूरज सी चमक चाँद सी शीतलता परिपूर्ण….
कल कल करता पावन करती रहो तुम जैसे गंगा का जल हो
समाया तुझमे सब ही गुण…..
पराई कभी नहीं होगी, यहाँ-वहाँ आँगन तेरे ही अब से
लाल जोड़े में सजी बहना , संजोग सुन्दर बांधे रब्ब ने !!

IMG-20160511-WA0019

Leave a comment

10 Comments

  1. beautiful Shanejeet 🙂 .. and congratulations (even if it’s not recent pic 😉 )

    Liked by 1 person

    Reply
  2. Wah so touching .. Chu gaya dil ko .. Khoob sunder ..

    Liked by 1 person

    Reply
  3. Bhaiyaa! This is tooo emotional, read karke aisa laga jaise mai hi hu aapki sister ke place pe, touched my heart! And congratulations bhaiya, aapki sister ki shaadi ho gayi! 😊😊😊❤

    Liked by 1 person

    Reply
    • Didi… thanks a lot…. me kitna khush huya apke comments pdhke mein hi janta hu didi. thanks a lot.

      and thanks a lot for wishes.

      And jb apki shadi hogi mein tb bhi likhunga apke liye.

      thanks you have liked it.

      emotional to hona tha didi….akhir behan sbse pakki frn hoti hai. ussi se ldna aur ussi ko manana.

      Liked by 1 person

      Reply
    • and ap bhi to mere sister ho…..mila to ni kiya but apke liye bhi wahi feelings hai didi jo inn sister ke liye hai. Inka naam pooja hai vaise.

      Liked by 1 person

      Reply

Leave a comment