अनमोल मुस्कान सितारों की

सौभाग्य था या खूबसूरत पल
न मैं जानता था ना ही मेरा दिल
उनका मासूम स्पर्श पाकर पाक सा
गद्द गद्द मन और चेहरा गया था खिल
कुछ तोहफे क्या उन्हें दिए
अनमोल मुस्कान सितारों की गई थी मिल !!

एक स्कूल में जाना हुआ था
नन्हे बच्चों से सजा मंदिर वो था
कुछ का भूरा तो रंग किसी का गेहुंआ था
शांत बैठे तो कोई मस्त-कलंदर था
जाते ऐसा लगा जैसे
चमकते सितारों का झुण्ड है झिलमिल
कुछ तोहफे क्या उन्हें दिए
अनमोल मुस्कान सितारों की गई थी मिल !!

देख हमे वो बच्चे मुस्कुरा रहे थे
कुछ झांकते तो कुछ शरमा रहे थे
मुख्य अध्यापिका के प्रवेश होते ही
नन्हे फूल अनुशासित हो दिखा रहे थे
उनके लिए नई कापियां आज आई है
यह बात उन्हें मास्टर जी समझा रहे थे
बस सुनते ही बच्चों की आँखे सुन्दर
हमारे पास रखे थैलों की तरफ गई निकल
कुछ तोहफे क्या उन्हें दिए
अनमोल मुस्कान सितारों की गई थी मिल !!

देख उन्हें मैं भावुक होता जा रहा था
मेरा सारा मन उन्ही में समा रहा था
किसी की फ़टी शर्ट थी तो कोई लटकती पेंट में था
रोना तब आ गया जब देखा पैरो में फसी टूटी चप्पल
कुछ तोहफे क्या उन्हें दिए
अनमोल मुस्कान सितारों की गई थी मिल !!

आँखों को समझा कर ध्यान उन फूलों पर दिया
जो कुछ भी ले गए थे उसे मेज़ पे सजा था लिया
नन्हे नन्हे कदमो से वो पास आते जो गए
ख़ुशी से उछलने लगा मेरा जिया
चंद लकीरो वाले हाथो से थामने लगे थे
कापियां, रंग शार्पनर रबर और पेंसिल
कुछ तोहफे क्या उन्हें दिए
अनमोल मुस्कान सितारों की गई थी मिल !!

लेते ही तोहफे वो खुश हो गए
कई बार शुक्रिया करने लगे
उन्हें लगा जैसे हम कुछ देने है आये
अनमोल पल यादगार दिन बनाया है
नहीं समझते ना ही वो थे जानते
खिलखिलाहट मासूम शक्लो की में हम भी गए घुलमिल
कुछ तोहफे क्या उन्हें दिए
अनमोल मुस्कान सितारों की गई थी मिल !!

क्या इतनी औकात मेरी है,जो कुछ भी उनको दे औउ
बस दिल की तमंना होती थी ,की एक एक को गले से लगाऊ
उनके चेहरों को ही पुचकारकर ,रहा अपने मन को समझाऊ
एक दुआ रूह से आती है ,वो जीते रहे वो जागते रहे
कामयाबियों को पाते रहे
और गरीबी उनमे से जाए निकल
कुछ तोहफे क्या उन्हें दिए
अनमोल मुस्कान सितारों की गई थी मिल !!

20160407_092553

Leave a comment

23 Comments

  1. Awww!! This is sooo beautiful bhaiya! Such a lovely poem, itne pyaar se likhhi aapne, I can imagine unke face par kaisi smile hogi, soooo sweet! ☺☺☺☺☺
    I love the picture too, kitne cute bachche hai, they’re soo happy! Congrats Bhaiya, proud of you! 🙌😇

    Liked by 2 people

    Reply
    • Thanks a lot for such beautiful words, and mein bta nahi skta mere dil ko kya khushi mili jab unhone humari team ko thanks kiya… aur khush thy….itna pyar diya jisme milawat nahi thi….. bs khushi aur sach tha…… mein bs rone ko hi tha ki unki sweet c muskaan ne smbhaal liya.

      sach mein bahut bahut bahut khushi huyi.

      And picture mein apka bhai bhi to khada hai in black t-shirt sister. 🙂

      Liked by 2 people

      Reply
    • Jaise hi class mein entre huya unn baccho ne greet kiya aur welcome kiya, ” Good morning sir” bachapan yaad aa gya…. fir unki trf dekha to bs dil kiya ki yeh books vgera to milega hi bs ek ek sbko gle lga lu aur pyar se du samaan bs wo school tha aur mein student nhi tha isliye kr hi ni paya……seekhne ko mila ki kitni khushi hoti hai inko kuch bhi nya mil jaaye aur humare parents kuch bhi laa kar de hum nkhre krne lg jaate hai…

      mera dil subeh se bahut khush hai didi.

      apko bhi ek alag khushi c mili hi hogi iss pic se and post se hna…. “acha lgta hai krke dekho.” 🙂

      Liked by 2 people

      Reply
      • Haan sach me, I wish mai bhi aisa kuch kar saku, it feels really good! Haan, hum me aur unme difference hai, hum kisi cheez ki value nai karte, un logo ke liye chhoti chhoti cheeze hi sabse badi happiness hoti hain! 😇😇😇

        Liked by 2 people

    • Aao aap bhi join kr lo iss group ko…. yaa apne vha ap bhi koi group bna lo apne frnz ke sath and start kr lo. didi. 🙂

      Liked by 2 people

      Reply
  2. dhirajanand

     /  April 7, 2016

    Bahot bahot badhayi ho Bhai:)

    Liked by 1 person

    Reply
  3. शब्दों की सुँदर अभिव्यक्ति है। marmik

    Liked by 1 person

    Reply

Leave a comment